• क्या इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री निःशुल्क है?

हाँ। इस वेबसाइट https://brahmipublication.com/ पर प्रकाशित सामग्री का डिजिटल संस्करण पी.डी.एफ. के स्वरूप में निःशुल्क है। किसी भी प्रकार से इसका कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है।

  • क्या इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को कोई व्यक्ति डाउनलोड कर अपने वेबसाइट पर डाल सकता है?

नहीं। इसे डाउनलोड कर केवल अध्ययन/शोध हेतु उपयोग किया जा सकता है। इसे अपने वेबसाइट पर डालना वैधानिक नहीं है। वह भारतीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार का उल्लंघन माना जायेगा। तथा के अंतर्गत अपराध माना जायेगा।

  • क्या इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्रीके किसी पृष्ठ का लिंक/इम्बेड अन्य वेबसाइट पर डाला जा सकता है?

हाँ। ऐसे कार्य का हम स्वागत करते हैं। इसके किसी भी पृष्ठ का URL कोई व्यक्ति अपने वेबसाइट के सुसंगत पृष्ठ पर डाल सकते हैं। लेकिन, इम्बेड करते हुए इसके चारों ओर अश्लील चित्र, राजनैतिक कार्टून नहीं होना चाहिए, जिससे कि इस वेबसाइट के शैक्षणिक सन्दर्भों तथा महत्त्व को कोई हानि पहुँचे अथवा वह अन्यथा दिखाई दे।

  • क्या इसके आलेख को पत्रिकाओं/पुस्तकों में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है?

नहीं। इसमें प्रकाशित सारे लेखों का सर्वाधिकार भवनाथ झा, ग्राम पं. हटाढ-रुपौली, द्वारा झंझारपुर, पिन सं. 847404, जिला मधुबनी, बिहार, (भारत) के पास सुरक्षित है।

  • क्या इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री का उद्धरण कोई लेखक अपने आलेख/पुस्तक/वेबसाइट पर दे सकता है?

(क) हाँ। शोध-आलेख, पुस्तक अथवा वेब-सामग्री में इस पत्रिका से आलेख के अधिकतम 150 शब्द उद्धृत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उस उद्धरण का सन्दर्भ URL के रूप में देना होगा। इस प्रकार के उद्धरण के विना इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी अंश को उद्धृत करना बौद्धिक तस्करी का आपराधिक मामला माना जायेगा।

(ख) अपरिहार्य स्थिति में इससे अधिक उद्धरण लेने पर bhavanathjha@gmail.com पर उन्हें आवेदन कर लिखित अनुमति लेने की आवश्यकता होगी।

  • क्या इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को फेसबुक आदि सोसल मीडिया पर डाला जा सकता है?

यदि किसी पृष्ठ की सामग्री को टेक्स्ट के रूप में डालते हैं, तो उस पृष्ठ का URL डालना अनिवार्य होगा।

  • इस वेबसाइट पर https://brahmipublication.com/ पर कुछ ऑडियो भी डाले गये हैं। उनके सम्बन्ध में क्या नियम है?

इस वेबसाइट पर बहुत सारे वीडियो तथा ऑडियो डाले गये हैं। उनकी वैधानिक स्थिति भी ऊपर वर्णित आलेखों के समान हैं। उनके सारे अधिकार भवनाथ झा, ग्राम पं. हटाढ-रुपौली, द्वारा झंझारपुर, पिन सं. 847404, जिला मधुबनी, बिहार, (भारत) के पास सुरक्षित हैं।